शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने खरीदा 30 लाख बैरल अमेरिकी कच्चा तेल

खबरों के अनुसार सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने जून में लदान के लिए 30 लाख बैरल अमेरिकी कच्चे तेल की खरीदारी की है।

भारत की मुख्य रिफाइनरी इंडियन ऑयल ने लुइसियाना लाइट स्वीट क्रूड के 20 लाख बैरल और डब्ल्यूटीआई मिडलैंड के 10 लाख बैरल खरीदे हैं। हालाँकि इंडियन ऑयल द्वारा खरीदे गये तेल का भाव नहीं पता चला है।
उधर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 168.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 169.90 रुपये पर शुरुआत के बाद 172.95 रुपये तक चढ़ा। ऊपरी स्तर पर पहुँचने के बाद इसमें कारोबार की समाप्ति तक गिरावट का रुख रहा। अंत में यह 1.30 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 169.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख