शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने किया केरल राज्य विद्युत बोर्ड के साथ करार

खबरों के अनुसार सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने केरल राज्य विद्युत बोर्ड (Kerala State Electricity Board) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए किया है। उत्पादित बिजली केरल राज्य विद्युत बोर्ड को राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा तय किये दमाों पर दी जायेगी। करार के अनुसार कायमकुलम में स्थित एनटीपीसी परिसर में 15 मेगावाट की सौर ऊर्जा इकाई की स्थापना भी की जायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 167.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 167.40 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद सुबह साढ़े 9 बजे ही इसमें एक तीखी उथाल आयी। इसके बाद से यह एक दायरे में ही रहा है। 3 बजे के आस-पास एनटीपीसी के शेयरों में 3.00 रुपये या 1.79% की बढ़त के साथ 170.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख