शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) बेचेगा यूनिवर्सल सोम्पो (Universal Sompo) में हिस्सा

निजी क्षेत्र का कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोम्पो (Universal Sompo) में 8.26% हिस्सेदारी बेचेगा।

खबर है कि बैंक यह हिस्सेदारी डाबर इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (Dabur Investment Corporation) और सोम्पो जापान (Sompo Japan) को बेचेगा। हालाँकि इस सौदे के लिए अभी बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की मंजूरी ली जानी बाकी है, जिसके पूरा होने पर यूनिवर्सल सॉम्पो में कर्नाटक बैंक की शेयरधारिता 14.26% से घट कर 6%, सोम्पो जापान का हिस्सा 28.42% से बढ़ कर 34.61% और डाबर इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी 10.74% से 12.81% हो जायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर आज करीब आधा फीसद कमजोर हुआ है। 113.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज यह 115.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 111.00 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 0.60 रुपये या 0.53% की गिरावट के साथ 112.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख