शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने अभी तक नहीं लिया संयुक्त उद्यम संयंत्र पर फैसला

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने राजस्थान में स्थित अपने एक 350 करोड़ रुपये के संयुक्त उद्यम संयंत्र पर कोई फैसला नहीं लिया है।

आयशर मोटर्स अमेरिका की पोलारिस इंडस्ट्रीज (Polaris Industries) के साथ संयुक्त रूप से इस संयंत्र की मालिक है। दोनों कंपनियों ने लगातार घाटे के कारण 2 महीने पहले ही अपना संयुक्त उद्यम समाप्त किया है, मगर वार्षिक 1,20,000 वाहनों के उत्पादन की क्षमता वाले इस संयंत्र पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका। आयशर और पोलारिस 50:50 के अनुपात में यात्री-सह-कार्गो चार पहियों वाला उपयोगिता वाहन 'मल्टिक्स' का उत्पादन करते थे, जिसकी कीमत 2.32 लाख रुपये थी। मगर कम माँग के कारण इसे 3 साल से पहले ही बाजार से निकालना पड़ा। फिर संयुक्त उद्यम समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया।
दूसरी ओर बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 30,861.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 30,836.00 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे के करीब इसमें कमजोरी आयी, जिसके बाद यह हरे निशान में नहीं आ सका। 30,350.05 रुपये का निचला स्तर छू कर कारोबार के अंत में यह 409.65 रुपये या 1.33% की गिरावट के साथ 30,451.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख