शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय नतीजों और बाजार में तेजी के बावजूद केईसी इंटरनेशनल (KEC International) फिसला

वार्षिक आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने 34.9% की वृद्धि के साथ 196.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसकी तुलना में पिछले साल की समान तिमाही में इसे 145.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच केईसी इंटरनेशनल की शुद्ध आमदनी 2,884.33 करोड़ रुपये से 28.6% की वृद्धि के साथ 3,664.17 करोड़ रुपये रही। कंपनी के अन्य खर्चों में 27.2% की गिरावट आयी, मगर कच्चे माल की लागत में 41.2% की बढ़त के कारण इसका एबिटा मार्जिन 48 आधार अंक घट कर 10.1% रह गया।
इसके अलावा कंपनी का एबिटा 22.8% अधिक 369.89 करोड़ रुपये, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्युशन कारोबार 20.6% की बढ़त के साथ 2,775 करोड़ रुपये, रेलवे 74.6% अधिक 359 करोड़ रुपये और सिविल खंड कारोबार 28 करोड़ रुपये के मुकाबले 126 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
उधर बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 408.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 419.00 रुपये पर खुलने के बाद फौरन नीचे फिसला। लगातार गिरावट के कारण यह 383.00 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक गिरा। करीब 10.40 बजे यह 25.55 रुपये या 6.25% की भारी कमजोरी के साथ 383.00 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख