शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) जून में शुरू करेगी 'उड़ान' के तहत सेवाएँ

जेट एयरवेज (Jet Airways) केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संयोजकता योजना उड़ान (UDAN) के तहत जून में सेवाएँ शुरू करेगी।

जेट एयरवेज की पहली उड़ान लखनऊ-इलाहाबाद-पटना रूट पर संचालित होगी। जेट एयरवेज को उड़ान की जनवरी में हुई दूसरे चरण की बोली में 4 रूट मिले थे। सप्ताह में तीन बार एटीआर विमान के साथ लखनऊ-इलाहाबाद-पटना क्षेत्र में 14 जून से जेट एयरवेज की हवाई यात्रा सेवा शुरू होगी।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 463.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 462.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में उतार-चढ़ाव के बाद इसका रुख नीचे की ओऱ मुड़ गया। इसके बाद करीब 11.10 बजे यह 1.50 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 462.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख