शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पूरा किया टेलीनॉर इंडिया का अधिग्रहण

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने टेलीनॉर इंडिया (Telenor India) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

सभी जरूरी मंजूरियाँ मिलने के बाद एयरटेल और टेलीनॉर का सौदा पूरा हो गया है। अपने अगले कदम के रूप में एयरटेल सात सर्किलों में टेलीनॉर के संचालन का एकीकऱण शुरू करेगी। इन सर्किलों में आंध्र प्रदेश, बिहार महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी (पूर्व), यूपी (पश्चिम) और असम शामिल है। इसके साथ ही टेलीनॉर के सभी उपभोक्ता उसी सिम, उसी नंबर और योजना के साथ एयरटेल नेटवर्क से जुड़ जायेंगे।
गौरतलब है कि इन सातों में सर्किलों में एयरटेल कुल 43.4 मेगाहर्ट्ज प्राप्त करेगी। साथ ही इसके उपभोक्ताओं का आधार 33 करोड़ से अधिक का हो जायेगा। सकारात्मक खबर के बावजूद एयरटेल के शेयर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 381.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 382.00 रुपये पर खुला। 388.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब साढ़े 11 बजे यह 4.10 रुपये या 1.07% की मजबूती के साथ 385.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख