शेयर मंथन में खोजें

तो डीएचएफएल (DHFL) इस प्रकार जुटायेगी 3,000 करोड़ रुपये

वित्तीय आवास कपनी डीएचएफएल (DHFL) ने 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी यह रकम गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायेगी। इस इश्यू में 9,000 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के लिए विकल्प है। डिबेंचर जारी करके प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल कंपनी ऋण देने और ब्याज के पुनर्भुगतान तथा पूर्व भुगतान में करेगी।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 624.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट 624.95 रुपये पर खुला। 632.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 12 बजे यह 4.40 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 629.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख