शेयर मंथन में खोजें

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR) में 20 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन और एक महीने के लिए 8.45% के मुकाबले 8.35%, तीन महीनों के लिए 8.80% की तुलना में 8.60%, 6 महीनों के लिए 9.25% के मुकाबले अब 9.25% और एक साल पर 9.55% के बजाय 9.45% होगी।
हालाँकि करुर वैश्य बैंक ने अपनी आधार दर 9.70% बरकरार रखने का निर्णय लिया है। बैंक की नयी एमसीएलआर दर 07 सितंबर से प्रभाव में आयेंगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर 57.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 57.35 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 57.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे बैंक के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.61% की मजबूती के साथ 57.80 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 4,619.97 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में करुर वैश्य बैंक का शेयर 95.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 55.45 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख