शेयर मंथन में खोजें

एटीऐंडटी के साथ साझेदारी बढ़ाने से चढ़ा टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने अमेरिकी दूरसंचार दिग्गज आईटीऐंडटी (IT&T) के साथ साझेदारी का विस्तार किया है। टेक महिंद्रा आईटीऐंडटी के आईटी नेटवर्क ऐप्पलिकेशन, साझा सिस्टम आधुनिकीकरण और संचलन को गति प्रदान करेगी।
टेक महिंद्रा उन कई ऐप्पलिकेशनों का प्रबंधन करेगी, जो एटीऐंडटी के नेटवर्क और साझा प्रणालियों को सहयोग देती हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 695.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 714.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 734.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 27.95 रुपये या 4.02% की मजबूती के साथ 723.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर टेक महिंद्रा की बाजार पूँजी 69,789.89 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 846.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 607.90 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख