शेयर मंथन में खोजें

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) के संयुक्त उद्यम को मिली 682 करोड़ रुपये की परियोजना

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) के संयुक्त उद्यम जे.कुमार-जेएम म्हात्रे (J Kumar-JM Mhatre) को 681.63 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

महाराष्ट्र शहर और औद्योगिक विकास निगम (City and Industrial Development Corporation of Maharashtra) या सिडको ने जे.कुमार-जेएम म्हात्रे को नवी मुम्बई में हवाई अड्डे के लिंक सहित अमरा मार्ग से एमटीएचएल जंक्शन तक एक तटीय सड़क के डिजाइन और निर्माण का कार्य सौंपा है।
जे.कुमार-जेएम म्हात्रे में जे.कुमार इन्फ्रा की हिस्सेदारी 60% है। इस आधार पर ठेके में कंपनी को 408.98 करोड़ रुपये मिलेंगे।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में जे.कुमार इन्फ्रा का शेयर 3.95 रुपये या 3.39% की वृद्धि के साथ 120.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 910.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 268.40 रुपये और निचला स्तर 104.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख