शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की विदेशों में खुदरा कंपनियों के अधिग्रहण की योजना

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की विदेशों में खुदरा कंपनियों के अधिग्रहण की योजना है।

कंपनी उपभोक्ता बाजारों में अपने विस्तार की योजना के तहत विदेशों में फैशन और बच्चों के कपड़ों की खुदरा विक्रेता इकाइयों को खरीदने के साथ ही ग्लोबल स्पोर्ट्स और सौंदर्य ब्रांड के साथ साझेदारी करने पर ध्यान दे रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) पहले से ही ब्रिटिश लेबल बरबरी (Burberry), जूते निर्माता स्टीव मैडेन (Steve Madden) और न्यूयॉर्क का आइकोनिक्स ब्रांड ग्रुप (Iconix Brand Group) जैसे करीब 40 विदेशी भागीदारों के साथ भारत में हाई-एंड स्टोरों का संचालन कर रही है।
जुलाई में रिलायंस ब्रांड्स ने दुनिया की सबसे पुरानी खिलौना कंपनी हैमलीज (Hamleys) का अधिग्रहण किया था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 24.20 रुपये या 2.02% की वृद्धि के साथ 1,222.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,74,957.81 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 1,017.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख