शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का शेयर 5% की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 11 अक्टूबर को होगी, जिसमें इक्विटी शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। इसी घोषणा से कंपनी के शेयर को काफी मजबूती मिली है।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 41.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 43.10 रुपये पर खुला, जो इसका दैनिक ऊपरी सर्किट स्तर है। करीब सवा 10 बजे भी कंपनी का शेयर 2.05 रुपये या 4.99% की बढ़ोतरी के साथ 43.10 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,959.60 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 151.00 रुपये और निचला स्तर 38.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!