शेयर मंथन में खोजें

तेजस एयरक्राफ्ट के लिए भेल (BHEL) को ऑर्डर मिला

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी भेल को तेजस एयरक्राफ्ट के कॉम्पैक्ट हीट एक्सचेंजर की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला है।

कंपनी को यह ऑर्डर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से मिला है। कंपनी को 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी एलसीए (LCA) तेजस (MK1A aircrafts) के लिए यह ऑर्डर मिला है।
ऑर्डर के तहत कंपनी को कॉम्पैक्ट हीट एक्सचेंजर का उत्पादन,असेंबली, टेस्टिंग और आपूर्ति शामिल है। इस सिस्टम को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की बनाई गई तेजस में लगाना है। कंपनी अपने विशाखापत्तनम स्थित इकाई हैवी प्लेट्स एंड वेसल्स एचपीवीपी(HPVP) से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 1996 से हीट एक्सचेंजर की आपूर्ति कर रहा है।
LCA MK-1 प्रोग्राम के लिए भेल की एचपीवीपी (HPVP) और एयरोनॉटिकल्स डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) बंगलुरू ने 13 अलग-अलग तरह के हीट एक्सचेंजर पर्यावरण नियंत्रण सिस्टम के लिए विकसित किया है। भेल (BHEL) फिलहाल डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साथ लिक्विड कुलिंग सिस्टम (LCS) आधारित एयर साइकिल मशीन विकसित करने के लिए काम कर रहा है। इसका इस्तेमाल LCA MK-2 के लिए किया जाएगा। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!