शेयर मंथन में खोजें

हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए एनएचपीसी का डीवीसी के साथ करार

सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) और डीवीसी यानी दामोदर वैली कॉरपोरेशन संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) के गठन के फैसले को लेकर करार किया है।

 डीवीसी (DVC) के साथ यह करार हाइड्रो पावर, पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। इस करार के तहत संयुक्त उपक्रम के गठन की संभावना तलाशी जाएगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक यह समझौता पत्र एक नए युग की शुरुआत है जिसमें दो पावर उत्पादन करने वाली कंपनियां एक साथ आ रही हैं। इसमें दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर हाइड्रो पावर और पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट को एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस के तौर पर विकसित करेंगे। इस करार को एनर्जी ट्रांजिशन के राष्ट्रीय उद्देश्य केतौर पर देखा जा सकता है जिसमें 2030 तक 500 गीगा वाट रिन्युएबल एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही नेट जीरो का लक्ष्य 2070 तक के लिए रखा गया है। एनएचपीसी ने डीवीसी के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत ज्वांइट वेंचर कंपनी के गठन की संभावना तलाशी जाएगी। दोनों कंपनियां पहले से सहमत और पहचान किए गए प्रोजेक्ट को मिलकर विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। एनएचपीसी फिलहाल 24 पावर स्टेशन के जरिए 7071.2 मेगा वाट पावर का उत्पादन करती है।इसमें दो प्रोजेक्ट ज्वाइंट वेंचर मोड के तहत काम कर रही हैं। कंपनी ने 2021-2022 के दौरान 2485.5 करोड़ यूनिट पावर का उत्पादन किया था।

(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!