शेयर मंथन में खोजें

जून में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में जुड़े 5.3 लाख नये फोलियो

जून 2019 में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग ने 5.30 लाख नये फोलियो जोड़े, जिससे कुल फोलियो संख्या 8.37 लाख करोड़ हो गयी है।

इससे पहले मई में 5.05 लाख नये फोलियो जुड़े थे।
गौरतलब है कि फोलियो व्यक्तिगत निवेशक को दिया जाने वाला खाता नंबर है। हालाँकि एक निवेशक के पास एक से ज्यादा फोलियो भी हो सकते हैं।
जून में आय/ऋण श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक फोलियो लिक्विड फंडों में जुड़े। जून में लिक्विड फंडों में फोलियो की संख्या 14.93 लाख से 80,517 बढ़ कर 15.74 लाख हो गयी। वहीं लार्ज कैप फंडों में 1.26 लाख और मल्टी-कैप फंडों में 1.03 लाख नये फोलियो शामिल हुए।
हालाँकि कम अवधि फंडों में 4,338, मध्य अवधि फंडों में 5,037, डायनामिक बॉन्ड फंडों में 666 और क्रेडिट जोखिम फंडों में 10,158 फोलियो घटे हैं। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख