शेयर मंथन में खोजें

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) करेगी शेयरों की वापस खरीद

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) ने बीएसई को शेयरों की वापस खरीद की जानकारी दी है।

कंपनी प्रति 5 रुपये अंकित मूल्य वाले 38,20,000 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को प्रति शेयर 760 रुपये अधिकतम 2,90,32,00,000 रुपये में खरीदेगी। संख्या के लिहाज से इतने शेयर कंपनी की पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 11.95% हैं।
बीएसई में नोवार्तिस इंडिया का शेयर बुधवार के 711.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 717.00 पर खुला और 722.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.75 रुपये या 0.11% की बढ़त के साथ 711.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 967.75 रुपये और निचला स्तर 600.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख