शेयर मंथन में खोजें

प्रकाश कॉनस्ट्रोवेल (Prakash Constrowell) को मिला ठेका, शेयर उछले

प्रकाश कॉनस्ट्रोवेल को ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को मुंबई में सरकार के लिए रिहायशी इकाइयों और संबद्ध सेवाओं के निर्माण के लिए 108 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। यह ठेका कंपनी साझेदारी में पुरा करेगी। कंपनी को दूसरा ठेका पुणे में कृषि उपज मंडी समिति के लिए सिविल और अन्य संबद्ध विद्युत का निर्माण और फूल व्यापार केंद्र निर्माण कार्य के लिए 50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। जो कंपनी द्वारा पूरा किया जाएगा। बीएसई में प्रकाश कॉनस्ट्रोवेल के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 12.39 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.23 बजे कंपनी के शेयर 0.90 रुपये या 7.82% की शानदार बढ़त के साथ 12.41 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख