शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने सात बैंकों के साथ मिल कर शुरू किया ब्लॉकचेन आधारित कारोबारी नेटवर्क

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने सात बैंकों के साथ मिल कर ब्लॉकचेन आधारित कारोबारी नेटवर्क 'इंडिया ट्रेड कनेक्ट' स्थापित किया है।

इन बैंकों में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), आरबीएल बैंक (RBL Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) और यस बैंक (Yes Bank) शामिल हैं। बैंकों द्वारा इस नेटवर्क का इस्तेमाल 'फिनेकल ट्रेड कनेक्ट' के सफलतापूर्वक संचालन में किया जा रहा है। फिनेकल ट्रेड कनेक्ट एक ब्लॉकचेन तकनीक आधारित सॉल्युशन है, जिसे खास तौर से बैंकों की कारोबारी वित्त प्रक्रिया जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,190.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,198.90 रुपये पर खुला और कुछ ही मिनटों में नीचे गिरना शुरू हो गया। अभी तक के कारोबार में इसने 1,175.00 रुपये का निचला स्तर छुआ है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 8.20 रुपये या 0.69% की कमजोरी के साथ 1,181.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख