शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) ने बेची अनुसंधान इकाई में हिस्सेदारी

भारत की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन (Biocon) ने अपनी अनुसंधान इकाई सिंजीन इंटरनेशनल (Syngene International) में 1.88% हिस्सेदारी बेच दी है।

बायोकॉन, जो कि सिंजीन की प्रमोटर भी है, ने कंपनी के 37,65,574 इक्विटी शेयरों को खुले बाजार में बिक्री के जरिये करीब 230 करोड़ रुपये मे बेच दिया। इसके बाद प्रमोटर और प्रमोटर समूहों की सिंजीन में हिस्सेदारी घट कर 72.57% रह गयी है। वहीं इसमें सार्वजनिक शेयरधारिता 25.90% है।
दूसरी तरफ बीएसई में बायोकॉन के शेयर ने 639.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 631.00 रुपये पर शुरुआत की। कमजोर शुरुआत के बावजूद कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 656.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में बायोकॉन का शेयर 9.15 रुपये या 1.43% की वृद्धि के साथ 648.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं सिंजीन इंटरनेशनल का शेयर 619.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 0.20 रुपये या 0.03% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 606.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख