शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

उपभोक्ता उत्पाद निर्माता कंपनी कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने 30 मई को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी ने यह तिथि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए तय की है। गौरतलब है कि सोमवार 21 मई को कोलगेट पामोलिव का निदेशक मंडल अपनी बैठक में लाभांश की घोषणा कर सकता है।
उधर बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर शुकवार को 52 हफ्तों का शिखर (1,231.10 रुपये) छू कर अंत में 48.10 रुपये या 4.09% की तेजी के साथ 1,223.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर 18 मई 2017 को 975.05 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख