शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) के तिमाही मुनाफे में 116% की जोरदार बढ़त

सरकारी खनिज कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 116% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने 2017 की समान तिमाही में 512 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,106 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,872 करोड़ रुपये से 35.2% की वृद्धि के साथ 3,883 करोड़ रुपये रही। साथ ही एनएमडीसी का एबिटा 67.6% बढ़ कर 1,900 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 946 आधार अंकों की जोरदार उछाल के साथ 48.9% रहा। मात्रा में देखें तो तिमाही के दौरान एनएमडीसी का उत्पादन 9.3% वृद्धि के साथ 113.47 लाख टन रहा।
उधर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 119.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 123.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 1.00 रुपये या 0.84% की वृद्धि के साथ 120.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख