शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने 15 टेलीकॉम सर्किलों में शुरू की 4जी वोल्ट सेवा

दूरसचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने 22 में से 15 टेलीकॉम सर्किलों में 4जी वोल्ट (4G VoLTE) सेवा शुरू कर दी है, जिनमें संबंधित क्षेत्रों के सभी जिला मुख्यालय शामिल हैं।

यह सर्किल 09 बड़े बाजारों में स्थित हैं, जिनमें मुम्बई, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, यूपी पूर्व, यूपी पश्चिम, बिहार तथा झारखंड और राजस्थान शामिल हैं। किसी जीएसम प्रदाता द्वारा आइडिया का वोल्ट नेटवर्क सबसे बड़ा है, जो देश के 85% मोबाइल उपभोक्ता आधार को कवर करता है। इस महीने के शुरू में आइडिया ने महाराष्ट्र और गोवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, तमिलनाडु तथा केरल में वोल्ट सेवा शुरू की थी।
दूसरी तरफ बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर 61.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 61.50 रुपये पर खुला है। मामूली वृद्धि के साथ शुरुआत के बाद इसमें और मजबूती आयी। करीब साढ़े 12 बजे आइडिया के शेयरों में 1.50 रुपये या 2.45% की तेजी के साथ 62.70 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख