शेयर मंथन में खोजें

कर्मचारी लागत बढ़ने से 52% घटा कोल इंडिया (Coal India) का शुद्ध लाभ

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के जनवरी-मार्च तिमाही शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 52% की गिरावट दर्ज की गयी।

कर्मचारी लागत 9,241 करोड़ रुपये से 80% बढ़ कर 16,654 करोड़ रुपये हो जाने से कंपनी का मुनाफा 2,718.180 करोड़ रुपये से घट कर 1,295.34 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि कोल इंडिया की कुल आमदनी 26,633 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.54% बढ़ कर 28,909 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि कोल इंडिया के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहद कमजोर रहे हैं।
कोल इंडिया का एबिटा 94% घट कर 195.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 13.92% से सिकुड़ कर 0.72% रह गया। जनवरी-मार्च में कंपनी का टैक्स क्रेडिट 156.1 करोड़ रुपये से घट कर 142 करोड़ रुपये का रहा।
उधर बीएसई में कोल इडिया का शेयर 284.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 285.45 रुपये पर खुला। कारोबार के बीच में इसने कमजोर नतीजों के कारण 276.75 रुपये तक डुबकी लगायी, मगर निचले स्तरों से वापसी भी की। अंत में कंपनी का शेयर 2.80 रुपये या 0.98% की कमजोरी के साथ 282.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख