शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 11% की शानदार तेजी

खबरों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और एरिक्सन (Ericsson) के बीच 600-700 करोड़ रुपये में समझौता हो सकता है।

इससे दोनों कंपनियों के बीच बकाया ऋण राशि पर 8 महीनों से चली आ रही लड़ाई समाप्त हो जायेगी। नतीजतन रिलायंस कम्युनिकेशंस दिवालिया कार्रवाई से मुक्त होकर अपनी अधिकतर वायरलेस संपत्तियाँ रिलायंस जियो (Reliance Jio) को बेच कर बाकी कर्जदारों का ऋण चुका सकेगी। इस खबर कंपनी के शेयर पर काफी अच्छा असर पड़ा है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 15.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 16.65 रुपये पर खुला और 11.50 बजे के आस-पास 18.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा। दोपहर 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 10.97% की मजबूती के साथ 17.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख