शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के मुनाफे में 36.3% की बढ़ोतरी

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 36.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,340.18 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ओएनजीसी ने 5,915.12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान ओएनजीसी की शुद्ध आमदनी 21,714.02 करोड़ रुपये से 10.4% की वृद्धि के साथ 23,969.83 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा 89.1% की वृद्धि के साथ 8,346.37 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,449 आधार अंक बढ़ कर 34.8% रहा। गौरतलब है कि आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद ओएनजीसी के नतीजे जानकारों के अनुमान से कम बेहतर रहे हैं।
जनवरी-मार्च तिमाही में ओएनजीसी के कुल व्यय 6% घट कर 19,463 करोड़ रुपये रह गया। मगर साथ ही इसके कुल उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गयी। ओएनजीसी का कुल कच्चे तेल का उत्पादन 3% घट कर 62 लाख टन और गैस उत्पादन 2.2% के इजाफे के साथ 6 अरब घन मीटर (बीसीएम) रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में 173.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ओएनजीसी का शेयर आज 178.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.40 बजे यह 1.80 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 175.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख