शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और एरिक्सन (Ericsson) में समझौता

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और एरिक्सन (Ericsson) समझौते पर राजी हो गयी हैं।

एनसीएलएटी (NCLAT) ने एनसीएलटी (NCLT) के रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसकी दो सहायक कंपनियों के खिलाफ 15 मई को दिये गये दिवालिया कार्रवाई आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही एनसीएलएटी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को सितंबर तक एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। दिवालिया कार्रवाई पर रोक लगने से अब रिलायंस कम्युनिकेशंस अपने टावर, ऑप्टिक फाइबर केबल नटवर्क और स्पेक्ट्रम संपत्तियों को रिलायंस जियो (Reliance Jio) को बेच सकती है। इस खबर का रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर पर शानदार असर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 17.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19.25 रुपये पर खुला। सुबह 10.50 बजे यह 1.60 रुपये या 9.14% की तेजी के साथ 19.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख