शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मिलाया महाराष्ट्र सरकार से हाथ

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 1,000 विद्युत वाहनों (Electric Vehicles) की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ करार किया है।

कंपनी अपने यात्री औऱ कारोबारी वाहनों की श्रेणियों में से राज्य को ये वाहन सौपेंगी। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स, टाटा पावर (Tata Power) के साथ मिल कर महाराष्ट्र में ई-वाहनों की चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी। इस करार से महाराष्ट्र में ई-वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2018 को प्रोत्साहन मिलेगा।
उधर इस खबर का टाटा मोटर्स के शेयर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 288.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 290.80 रुपये पर खुल कर 282.00 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला है। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.70 रुपये या 2.32% की गिरावट के साथ 282.25 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख