शेयर मंथन में खोजें

 पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने की एमसीएलआर में बढ़ोतरी

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने मौजूदा एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की वृद्धि की है।

बैंक ने 6 महीनों के लिए 8.25% से 8.30%, 1 साल के लिए 8.30% से 8.40%, तीन साल के लिए 8.45% से 8.55% औऱ पाँच साल के लिए 8.60% से 8.70% एमसीएलआर कर दी है। हालाँकि बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 7.80%, एक महीने के लिए 7.95% और तीन महीने के लिए 8.10% को ही बरकरार रखा है। बढ़ी हुई नयी दरें 01 जून से प्रभावी हैं।

उधर बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 83.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 84.30 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में 84.80 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर बैंक का शेयर साढ़े 10 बजे के आस-पास 0.80 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 84.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख