शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वाहन बिकवाली में 58% की शानदार बढ़ोतरी

कारोबारी और यात्री वाहन कारोबार के शानदार प्रदर्शन के सहारे मई 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वाहन बिक्री में 58% का इजाफा हुआ।

टाटा समूह की कंपनी ने 34,461 इकाइयों के मुकाबले 54,295 वाहन बेचे। इनमें टाटा मोटर्स की कारोबारी वाहनों की बिकवाली 23,606 इकाई से 56% की बढ़ोतरी के साथ 36,806 इकाई और यात्री वाहनों की बिकवाली 10,855 इकाई से 61% बढ़ कर 17,489 इकाई रही। हालाँकि कंपनी का निर्यात 3,900 इकाई से घट कर 3,699 इकाई रह गया।
शुक्रवार को बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 4.30 रुपये या 1.52% की बढ़ोतरी के साथ 287.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 485.95 रुपये और निचला स्तर 282.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख