शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) ने किया अमेरिकी कंपनी से करार

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने अमेरिकी कंपनी एली लिली (Eli Lilly) के साथ करार किया है।

सिप्ला ने यह करार भारत में लिली की बेसलर (इंसुलिन ग्लार्गिन इंजेक्शन) का विपणन और वितरण करने के लिए किया है। इस समझौते के तहत सिप्ला लिली द्वारा निर्मित बेसलर का भारत में विपणन और वितरण करेगी। इस खबर का सिप्ला के शेयर पर काफी शानदार असर देखने को मिल रहा है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 540.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 540.10 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 557.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद 1.20 बजे के आस-पास सिप्सा के शेयरों में 17.75 रुपये या 3.29% की तेजी के साथ 558.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख