शेयर मंथन में खोजें

18.5% अधिक रही एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की वाहन बिक्री

कारोबारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की जून बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 18.5% की बढ़त हुई है।

पिछले साल जून में 1,320 वाहनों की तुलना में कंपनी ने इस वर्ष समान महीने में 1,564 वाहन बेचे। इससे पहले मई में कंपनी की बिकवाली 1,052 इकाई के मुकाबले 37.1% अधिक 1,442 इकाई रही थी।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच बेहतर बिक्री नतीजों से एसएमएल इसुजु के शेयर भाव में 2% से अधिक बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 754.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 765.00 रुपये पर खुला और 788.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 15.65 रुपये या 2.07% की मजबूती के साथ 770.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख