शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने भारत में उतारी नयी दवा

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने भारतीय बाजार में एक नयी दवाई उतारी है।

कंपनी ने रिपेठा (इवोलोक्यूमैब) नामक दवा को 140 एमजी/एमएल में उतारा है, जिसे स्वास्थ्य नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल इंडिया (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल चुकी है। इस दवा का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए किया जाता है। रिपेठा ऐम्जेन का पेटेंट उत्पाद है। रिपेठा का उत्पादन ऐम्जेन और वितरण डॉ रेड्डीज करेगी।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,241.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,265.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी बढ़त के बाद यह नीचे की ओर फिसला और 10 से साढ़े 11 के दौरान एक सीमित दायरे में रहा। इसके बाद डॉ रेड्डीज के शेयर में वापस मजबूती आनी शुरू हुई। इसके बाद साढ़े 12 बजे के आस-पास डॉ रेड्डीज के शेयरों में 16.25 रुपये या 0.73% की मजबूती के साथ 2,257.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख