शेयर मंथन में खोजें

शेयरों की बिकवाली की खबर से देना बैंक (Dena Bank) में मजबूती

देना बैंक (Dena Bank) तीन कंपिनयों के 60.5 लाख शेयरों की बिकवाली करेगा।

इनमें एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (NSDL E-Governance Infrastructure) के 6.25 लाख शेयर, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (National Securities Depository) की पहली लॉट में 2.25 लाख शेयर और दूसरी लॉट में 4 लाख शेयर तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India) के 48 लाख शेयर शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के शेयरों की मूल कीमत 10 रुपये है।
दूसरी तरफ बीएसई में देना बैंक का शेयर 15.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 15.70 रुपये पर खुला। मजबूत दायरे में रहते हुए 11.20 बजे के आस-पास देना बैंक के शेयरों में 0.45 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 15.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख