शेयर मंथन में खोजें

डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) ने वापस खरीदे इक्विटी शेयर

डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) ने बुधवार को 54,875 इक्विटी शेयर वापस खरीदे।

कंपनी ने 2 रुपये प्रति मूल कीमत के इन शेयरों को 303.21 रुपये के भाव पर वापस खरीद लिया। इस खबर के बीच आज डीसीएम श्रीराम के शेयर में मजबूती देखने को मिली है।
बीएसई में डीसीएम श्रीराम का शेयर 310.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 312.85 रुपये पर खुला। लाल रेखा के करीब कारोबार करते हुए करीब पौने 2 बजे यह एक तीखी उछाल के साथ 323.00 रुपये तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.20 रुपये या 2.32% की मजबूती के साथ 317.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख