शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अपोलो हॉस्पिटल्स, सीएट, अशोक बिल्डकॉन, वेलस्पन एंटरप्राइजेज और इंडियाबुल्स वेंचर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अपोलो हॉस्पिटल्स, सीएट, अशोक बिल्डकॉन, वेलस्पन एंटरप्राइजेज और इंडियाबुल्स वेंचर्स शामिल हैं।

अपोलो हॉस्पिटल्स - अपोलो हॉस्पिटल्स ने मेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज में 50% हिस्सेदारी खरीदी।
बर्जर पेंट्स - कंपनी ने रॉक पेंट के साथ मिल कर करेगी संयुक्य उद्यम की स्थापना।
इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स - एनएसई ने इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स पर 1,00,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
सागर सीमेंट्स - साल दर साल आधार पर सागर सीमेंट्स का जून उत्पादन 8.5% बढ़ा।
सीएट - सीएट ने तमिलनाडु सरकार के साथ राज्य में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए करार किया।
इंडियन बैंक - एफसीएनआर (बैंकिंग) सावधि जमा दरों में संशोधन किया।
टाटा ग्लोबल - टाटा ग्लोबल घाटे में चल रही सहायक कंपनियों में से हिस्सेदारी निकालेगी।
पराग मिल्क - पराग मिल्क ने कोलोस्ट्रम के लिए कोलोप्लस एबी के साथ करार किया।
इंडियाबुल्स वेंचर्स - जास्मिन कैपिटल ने इंडियाबुल्स वेंचर्स के 1,35,00,000 शेयर खऱीदे।
आयशर मोटर्स - आयशर मोटर्स को सीएनजी इंजन के लिए आईसीएटी से बीएस-VI प्रमाणपत्र मिला।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - वेलस्पन एंटरप्राइजेज को एनएचएआई से चार-लेनिंग ठेका मिला।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी के शेयरधारकों ने बोनस शेयर जारी करने और पूँजी जुटाने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख