शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु सरकार के साथ करार की खबर से चढ़ा सीएट (CEAT) का शेयर

टायर निर्माता कंपनी सीएट (CEAT) ने तमिलनाडु सरकार के साथ राज्य में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए करार किया है।

4,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इकाई सीएट टायर और इनसे संबंधित उत्पादों का उत्पादन करेगी। गौरतलब है कि इस इकाई के शुरू होने पर 1,000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस खबर के बीच आज सुबह से ही सीएट के शेयर का रुख ऊपर की ओर है।
दूसरी ओर बीएसई में सीएट का शेयर 1,270.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,257.15 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद से यह थोड़े-थोड़े अंतराल पर ऊपर चढ़ रहा है। करीब 1 बजे सीएट के शेयरों में 35.60 रुपये या 2.80% की तेजी के साथ 1,305.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख