शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजों से पहले टीसीएस (TCS) ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) मंगलवार 10 जुलाई को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित करने जा रही है।

मगर इससे पहले आज टीसीएस के शेयर ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर (1,920.30 रुपये) छू लिया है। कंपनी के शेयर को बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी कमजोरी से सहारा मिला।
गौरतलब है कि टीसीएस के शेयर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2018 के पहले 6 महीनों में 40% बढ़त हासिल कर ली है। साथ ही 7.2 लाख करोड़ रुपये के साथ यह बाजार पूँजी मामले में सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।
बीएसई में टीसीएस का शेयर टीसीएस का शेयर आज 1,881.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,882.20 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2 बजे के आस-पास 1,920.30 रुपये के सर्वकालिक ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 37.15 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 1,918.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख