शेयर मंथन में खोजें

इन्फीबीम इनकॉर्पोरेशन (Infibeam Incorporation) की चुकता शेयर पूँजी में हुई वृद्धि

इन्फीबीम इनकॉर्पोरेशन (Infibeam Incorporation) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 66,33,92,240 रुपये की हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी 1 रुपये प्रति वाले 7,48,850 इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई है। इन शेयरों को कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2013-14 और कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2014-15 के तहत विकल्पों का उपयोग करने वालों को आवंटित किया है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इन्फीबीम इनकॉर्पोरेशन का शेयर 0.10 रुपये या 0.07% की मामूली कमजोरी के साथ 150.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 195.75 रुपये और निचला स्तर 87.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख