शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) करेगी हल्के कारोबारी वाहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का विस्तार

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) हल्के कारोबारी वाहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार की योजना बना रही है।

साथ ही कंपनी ने डिफेंस मोबिलिटी (Defence Mobility) में भी आगे बढ़ने का इरादा किया है। खबरों के अनुसार अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज जी हिंदुजा (Dheeraj G Hinduja) ने कंपनी को शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भविष्य में लागत नियंत्रण, आमदनी उत्पादन (revenue generation) और नियोजित पूँजी पर रिटर्न पर ध्यान दिया जायेगा। अशोक लेलैंड भारतीय सेना के लिए रसद वाहनों की प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुक्रवार के 132.30 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 134.15 रुपये खुला है। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 1.40 रुपये या 1.06% की बढ़ोतरी के साथ 133.70 रुपये पर है। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 167.50 रुपये और निचला स्तर 98.60 रुपये रहा है। (09 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख