शेयर मंथन में खोजें

सीएट (CEAT) करेगी यात्री और दोपहिया वाहन टायरों का उत्पादन

सीएट (CEAT) अपने प्रस्तावित तमिलनाडु संयंत्र में लॉरी, बस, कार तथा दोपहिया वाहनों के टायरों का उत्पादन करेगी।

प्रमुख टायर निर्माता कंपनी ने पिछले हफ्ते ही राज्य में नया विनिर्माण संयंत्र तैयार करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ करार किया था। गौरतलब है कि सीएट का नया ग्रीनफील्ड संयंत्र 4,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा।
सीएट ने जानकारी दी थी कि इस संयंत्र की वार्षिक क्षमता लॉरी और बस के लिए 10 लाख टायर, दोपहिया वाहनों के लिए 1.7 करोड़ टायर और यात्री कारों के लिए 60 लाख की होगी।
दूसरी तरफ आज सीएट के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,314.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकबाले आज 1,311.00 रुपये पर खुला। करीब 10.35 बजे यह 7.55 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 1,322.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख