शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवा नियामक से मिली मंजूरी

प्रमुख दवाई कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के लिए मंजूरी दे दी है।

ल्युपिन को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन सल्फेट गोलियों के लिए मंजूरी मिली है, जो कि एक अन्य दवा कंपनी कॉनकॉर्डिया फार्मा (Concordia Pharma) की प्लेक्यूनिल गोलियों का जेनेरिक संस्करण है। बता दें कि अप्रैल 2018 तक एक साल की अवधि के दौरान अमेरिका में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन सल्फेट गोलियों का व्यापार 21.53 करोड़ डॉलर का रहा था।
दूसरी तरफ बीएसई में ल्युपिन का शेयर 911.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकबाले आज 919.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में गिरावट के बाद ल्युपिन में उठापटक जारी है। इस बीच करीब साढ़े 11 बजे यह 6.45 रुपये या 0.71% की कमजोरी के साथ 905.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख