शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 1045 करोड़ रुपये का ऑर्डर

राजेश एक्सपोर्ट्स को सिंगापुर से सोने और हीरों के डिजाइनर रेंज गहनों के निर्यात का ऑर्डर मिला है।

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी, शेयर में 12.03% की उछाल

इंडोको रेमेडीज को गोवा में (प्लांट I) ठोस खुराक सुविधा के निर्माण के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

बीएचईएल (BHEL) को मिला थर्मल यूनिट के परिचालन का ठेका, शेयर में बढ़त

बीएचईएल पंजाब में 270 मेगावाट थर्मल यूनिट के परिचालन का ऑर्डर मिला है। कंपनी को एक महीने के अंदर यह दूसरा ऑर्डर मिला है।

एचएफसीएल (HFCL) करेगी रक्षा उपकरणों का उत्पादन

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन (Himachal Futuristic coommunication) यानी एचपीसीएल (HPCL) अपनी नयी रणनीति के तहत रक्षा उपकरणों का उत्पादन शुरू करने वाली है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तंजानिया के टावर एटीसी को बेचे

airtel new logoभारत की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तंजानिया में अपने टावरों को अमेरिकन टावर कंपनी (American Tower Corporation) को बेचने का फैसला किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख