शेयर मंथन में खोजें

News

FY 2025-26 Q1: ओरिएंट सीमेंट और सेल के नतीजे रहे शानदार, तो जेऐंडके बैंक के नतीजे औसत और पेट्रोनेट एलएनजी की तिमाही कमजोर

ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement Ltd): ओरिएंट सीमेंट ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल के 36.7 करोड़ रुपये से छलाँग लगाकर 205 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, यानी लगभग 5.5 गुना बढ़त। आय भी मजबूत रही, जो 696 करोड़ रुपये से बढ़कर 866 करोड़ रुपये हो गई।

यूपीआई से जुड़े कई नियमों में बदलाव 1 अगस्त से होंगे लागू, बार-बार बैलेंस चेक करने पर लगेगा चार्ज

अगर आप भी गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे यूपीआई ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अगस्त 1, 2025 से लागू होने वाले नए यूपीआई नियमों के बारे में जानना जरूरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सिस्टम को ज्यादा मजबूत, तेज और भरोसेमंद बनाने के लिए सात बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव खासतौर पर सर्वर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने और भुगतान में होने वाली देरी को खत्म करने के लिए हैं। 

आईईएक्स के शेयरों में तेज उठापटक, औंधे मुँह गिरने के बाद जोरदार वापसी

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के शेयरों में बीते दो दिनों के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 29% की बड़ी गिरावट आयी थी, लेकिन आज शुक्रवार (25 जुलाई) को बाजार खुलते ही तस्वीर बदल गयी। सुबह एनएसई पर आईईएक्स का शेयर 137.80 रुपये के भाव पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 10% की छलांग लगाकर 149.40 रुपये तक पहुँच गया।

FY 2025-26 Q1: पीसीबीएल के नतीजों में दिखा दबाव, मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन में गिरावट

फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड (पीसीबीएल) के जून तिमाही नतीजे से साफ है कि कंपनी इस वक्त दबाव में है। हर अहम फ्रंट मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है। यह दिखाता है कि डिमांड या प्राइसिंग, या दोनों में कुछ दिक्कत चल रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख