शेयर मंथन में खोजें

News

कॉक्स एंड किंग्स के आईपीओ की 6.31 गुना माँग

टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ कल बंद हो गया।

एडसर्व आईपीओ की नैया पार लगी

edservअक्टूबर 2008 के बाद पहली बार कोई कंपनी भारत के आईपीओ बाजार की वैतरणी पार करने में सफल रही है। एडसर्व सॉफ्टसिस्टम्स ने अपने आईपीओ में आखिरकार 1.3 गुना आवेदन जुटा लिये हैं। कंपनी का इश्यू 5 से 9 फरवरी तक खुला था और इसमें बोली का दायरा 55-60 रुपये प्रति शेयर का था। इश्यू खुलने के शुरुआती दो-तीन दिनों तक इस बेहद छोटे आईपीओ पर निवेशकों का जरा भी ध्यान नहीं गया था। ऐसा लगता है कि आखिरी घंटे में कुछ निवेशकों की दिलचस्पी जगी और किसी तरह इस इश्यू को जरूरी आवेदन जुटाने में कामयाबी मिल गयी।

के. के. सिंह ने सँभाला सेल (SAIL) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने 02 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।

आईपीओ से पहले टाटा कैपिटल का शानदार प्रदर्शन, Q1 नतीजे में मुनाफा दोगुना

टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून 2025) में बेहतरीन नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,040.93 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 472.21 करोड़ रुपये था। यानी एक साल में मुनाफा लगभग दोगुना (120 प्रतिशत से अधिक) हो गया। कुल आय (Total Income) भी बढ़कर 7,691.65 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष यह 6,557.40 करोड़ रुपये थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख