शेयर मंथन में खोजें

News

Manappuram Finance के ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद 12% से ज्‍यादा लुढ़के शेयर

केरल के त्रिशूर में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से जुड़े कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी की खबरों के बाद मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 3 मई को 12% से ज्‍यादा की गिरावट आई।

9 मई को खुलेगा Nexus Select Trust का आरईआईटी आईपीओ, 95-100 रुपये का प्राइस बैंड तय

वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन समूह (Blackstone Group) समर्थित नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए शेयर का मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

दोगुने रिटर्न का वादा कर पुणे की एपीएस वेल्थ वेंचर्स ने नागरिकों को लगाया 700 करोड़ का चूना

पुणे की कंपनी एपीएस वेल्थ वेंचर्स ने शेयर बाजार में दोगुने रिटर्न का वादा कर निवेशकों को 700 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इस खबर से स्थानीय निवेशकों के बीच कोहराम मच गया है। कंपनी के मालिक अविनाश अर्जुन राठौड़ ने निवेशकों को सिर्फ 20 महीने में दोगुने रिटर्न का वादा कर लुभाया था।

केएम बिड़ला की कंपनी बोर्ड में वापसी से 10% तक उछले Vodafone Idea के शेयर

आदित्य बिड़ला समूह के अध्‍यक्ष कुमार मंगलामा बिड़ला के वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के निदेशक मंडल में 20 अप्रैल, 2023 से अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र) के रूप में लौटने के बाद शुक्रवार (21 अप्रैल) को शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान वोडाफोन आइडिया के शेयरों में लगभग 10% तक की तेजी आई। इस कदम ने आज के शुरुआती कारोबार में दूरसंचार शेयर के आसपास धारणा को सकारात्मक बना दिया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख