मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)
स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने के आसार हैं।