शेयर मंथन में खोजें

टेकप्रो सिस्टम्स (Tecpro Systems) को ठेका मिला

टेकप्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Tecpro Systems Ltd) को नया ठेका हासिल हुआ है। 

ये ठेका 267.3 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका कांति बिजली उत्पादन निगम लि (Kanti Bijlee Utpadan Nigam Ltd) की ओर से दिया गया है।
जिसके तहत कंपनी को मुजफ्फरपुर थर्मल पावर परियोजना के दूसरे चरण के लिए कोयला हैंडलिंग संयंत्र पैकेज की आपूर्ति करनी है। इसके साथ ही कंपनी को इस परियोजना के लिए डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, उत्पादन और संचालन का जिम्मा भी सौंपा गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10:41 बजे 0.40% के नुकसान के साथ यह 149.50 रुपये पर है।  (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2012) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख