शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) : नकद सब्सिडी (DCT) योजना के लिए अल्ट्रा लघु शाखा खुली

कर्नाटक बैंक लिमिटेड (Karnataka Bank Ltd) ने अपनी पहली अल्ट्रा शाखा खोली है।

बैंक ने तुमकुर (Tumkur) जिले में अपनी पहली अल्ट्रा ब्रांच खोली है। इस शाखा को सरकार की प्रत्यक्ष नकद स्थानांतरण (Direct Cash transfer) जैसी योजनाओं को  ध्यान में रखते हुए खोला गया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) के जरिये सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में नकद सब्सिडी जमा करने की योजना का पदार्पण किया है।
इस योजना को एक जनवरी 2013 से देश के 51 जिलों में आधार प्रणाली के जरिये लागू किया जायेगा। 
सरकार की कोशिश है कि गरीबों के पास आधार कार्ड के अलावा बैंक अकाउंट भी जरूर हों ताकि उन्हें इस डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना का लाभ मिल सके। बैंक जल्द ही देश के अन्य जिलों में भी ऐसी शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। 
बैंक की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बैंक के शेयर भाव पर इस खबर का असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में शुक्रवार को बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.92% की बढ़त के साथ यह 167.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2012) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख