शेयर मंथन में खोजें

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) : दिल्ली एयरपोर्ट विकास शुल्क में कटौती

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (GMR Infrastructure Ltd)  ने दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट (Indira Gandhi Airport) के विकास शुल्क में कटौती की घोषणा की है। 
नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय (MOCA) और हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (AERA) से मंजूरी मिलने के बाद इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट की विकास फीस (DF) घटाने का फैसला किया गया है। 
गौरतलब है कि घरेलू उड़ान पर लगने वाला शुल्क को 200 रुपये से घटाकर 100 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर लगने वाले विकास शुल्क को 1300 रुपये से घटा कर 600 रुपये कर दिया गया है। यह कटौती 1 जनवरी 2013 से लागू की जायेगी और अप्रैल 2016 तक मान्य रहेगी।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.65% की बढ़त के साथ यह 19.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख